jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

ग्वालियर : परमाणु धमकी के आगे नहीं झुकेगा भारत ; CDS अनिल चौहान

ग्वालियर। ग्वालियर में सिंधिया स्कूल का 128वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्कूल के बोर्ड ऑफ गवर्नर के प्रेसिडेंट होने के नाते वह भी मौजूद रहे। वहीं CDS ने छात्रों को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया। साथ ही किस तरह युद्ध के मैदान के साथ ही खेल के मैदान में भारत ने हमेशा पाकिस्तान को सबक सिखाया है, उन्होंने मंच से ऐलान किया कि भारत परमाणु धमकी के आगे नहीं झुकेगा।

सोमवार को ग्वालियर फोर्ट स्थित स्कूल परिसर में सिंधिया स्कूल का 128वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान मुख्य अतिथि शामिल हुए। CDS अनिल चौहान ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में चर्चा शुरू करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को, छात्रों सहित राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों में गहरी रुचि लेनी चाहिए। मैं अपनी बात की शुरुआत “न्यू नॉर्मल” (New Normal) शब्द से करना चाहता हूं, जिसे हाल के समय में हमारे प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश सचिव ने भी कई बार उपयोग किया है।

- Install Android App -

“न्यू नॉर्मल” का अर्थ है कि किसी संकट के बाद बना हुआ नया परिवेश, जहां नए नियम बनते हैं, ताकि भविष्य में उस संकट से बेहतर तरीके से निपटा जा सके या उसे टाला जा सके। संकट के बाद की स्थिति, पूर्व स्थिति से सदैव भिन्न होती है।

इस तरह के “न्यू नॉर्मल” के कई उदाहरण हमारे हाल के इतिहास में हैं, जैसे…

-नोटबंदी के बाद डिजिटल भुगतान को जो बढ़ावा मिला, उसने हमारी अर्थव्यवस्था की संरचना ही बदल दी।
-कोविड महामारी ने “वर्क फ्रॉम होम”, सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइज़र जैसी नई व्यवस्थाओं को जन्म दिया।
-गलवान संघर्ष के बाद भारत और चीन के बीच एलएसी पर नए व्यवहार और नियम बने।