jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

Gwalior News : शादी के स्टेज पर वरमाला पहनाने पहुंची दुुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देख किया शादी से इंकार मामला पहुंचा थाने

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। संभवतः यह ऐसा पहला ही मामला सामने आया हैं| जिसमें स्टेज पर वरमाला पहनाने के दौरान दूल्हे को देखते ही दुल्हन शादी से इंकार कर दिया। बोली फिल्टर वाला फोटो क्यूं दिखाया था जिसमें शक्ल कुछ और हकीकत में अलग है मैं यह शादी नही करुंगी। अगर जबरदस्ती की तो मै जहर खा लूंगी। दुल्हन की बात से वहां पर हल्ला मच गया। दुल्हन जय माला फेंक कमरें में भाग कर दरवाजा बंद कर लिया। युवती आगरा के अछनेरा निवासी ममता पुत्री अचल सिंह की शादी ग्वालियर के गांव उटीला निवासी रामेश्वर चौहान के बेटे अनिल चौहान से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी से पहले युवती के पिता और अन्य स्वजन ने ही युवक से मुलाकात की थी और युवती को मोबाइल में फोटो दिखाकर शादी तय की गुरुवार को बारात आगरा से उटीला आई। जब सभी बाराती विवाह स्थल पर पहुचे जहां मुख्यद्वार पर दुल्हे का तिलक किया गया।इसके बाद दुल्हन अपनी सहेलियों बहनों के साथ स्टेज पर पहुंची। जयमाला डालने से पहले दुल्हन ने अनिल की शक्ल देखी इसके बाद तो उखड़ गई और शादी से इनकार कर दिया। कहा कि फोटो में शक्ल कुछ और थी। हकीकत में कुछ और है। इसलिए वह शादी नहीं करेगी। अगर जबरदस्ती की तो यहीं जहर खा लेगी। मामला थाने तक पहुंच गया। जब थाने में दुल्हन से महिला पुलिस अधिकारी ने बात की तो वह बोली. जो फोटो उसे उसके पिता ने मोबाइल में दिखाई थी वह फिल्टर लगाकर भेजी गई थी।मेरी धोखे में रखकर शादी की जा रही थी इसलिए वह शादी नही करेगी। पुलिस की समझाईश वर पक्ष ने वधुपक्ष का सामान वापिस लौटा दिया।