मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। पुलिस को जानकारी मिली थी कि सरपंच के घर से शराब का धंधा चल रहा है। पुलिस ने सरपंच के घर छापा मारा इस दौरान पुलिस को अवैध शराब मिली। बताया कि गया भी सरपंच का भाई शराब का धंघा करता है। सरपंच पर भी अवैध शराब बेचने का प्रकरण पूर्व में दर्ज हो चुका है।
जानकारी के अनुसार बिजौली स्थित केमपुरा गांव के सरपंच के घर से पुलिस को अवैध शराब मिली है।बताया गया कि उसका भाई अवैध शराब बेचता है।जब सरपंच के भाई को पुलिस पकड़कर थाने ले जाने लगी तो गांव वालों ने पुलिस का रास्ता रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने जब सख्ती दिखाई तो उसे ले जाने दिया। पुलिस ने आरोपित पर आबकारी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की है।
लोगो ने पुलिस कार्यवाही का विरोध किया।
बिजौली थाने का प्रभारी संभाल रहीं महिला आइपीएस अनु बेनीवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि केमपुरा गांव में सरपंच चंदन जाट का भाई वीरेंद्र जाट घर से ही अवैध शराब बेचता है। हमने फोर्स इकट्ठी की और सरपंच घर पर दबिश दी। घर में घुसने पर हमें अवैध शराब मिली। पुलिस ने सरपंच के भाई को पकड़ लिया। उसका भाई अवैध शराब बेचता है। सरपंच खुद भी अवैध शराब बेचता था।पहले उस पर भी एफआइआर दर्ज हुई थी। पुलिस जब सरपंच के भाई पकडकर ले आई इस दौरान गांव के लोगो ने पुलिस कार्यवाही का विरोध किया। पुलिस अधिकारियों ने सख्ती दिखाई तो यह लोग पीछे हट गए।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)