jhankar
ब्रेकिंग
देवास : 4 साल की नंदिनी ने कैंसर से जीतकर दिखाई अद्भुत हिम्मत MP के राज्यपाल की फ्लाइट में खराबी, भोपाल एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप कचरा मुक्त होगा आदमपुर खंती! 55 करोड़ की योजना पर जल्द लगेगी मुहर गोमांस तस्करी के आरोपी असलम कुरैशी को सेशन कोर्ट से मिली जमानत गैस सिलेंडर संकट पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नामकरण: अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा स्टेशन मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव, 4 दिन बारिश का अनुमान भोपाल में फिर आई धमकी, जेके यूनिवर्सिटी में 21 बम रखने का किया गया दावा मध्यप्रदेश सबसे तेज गति से रोजगार दिलाने वाला प्रदेश हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण हेतु 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान

ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नामकरण: अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा स्टेशन

ग्वालियर। ग्वालियर में लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए Modern Railway Station का नाम पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग संसद में उठाई गई। ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से कहा कि ग्वालियर की जनता की भावना है कि स्टेशन का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाए।

उन्होंने बताया कि लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह World-Class Railway Station अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और शहर को नई पहचान देगा। जैसे ही उन्होंने यह मांग सदन में रखी, सांसदों ने मेजें थपथपाकर समर्थन जताया।

- Install Android App -

सांसद कुशवाह ने ग्वालियर से दिल्ली और ग्वालियर से भोपाल के बीच Vande Bharat Sleeper Train शुरू करने की भी माग की, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सके।

इसके अलावा उन्होंने खजुराहो से सवाई माधोपुर तक रेल यातायात बहाल करने और नई रेलवे लाइन के Expansion Project का प्रस्ताव भी रखा। प्रस्तावित मार्ग खजुराहो, झांसी, करैरा, शिवपुरी, पोहरी और श्योपुर होते हुए सवाई माधोपुर तक जाएगा। इससे लगभग 450 किलोमीटर क्षेत्र में Tourism Corridor विकसित होगा, जिससे मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान को लाभ मिलेगा।

सांसद ने कहा कि वर्तमान में पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व, खजुराहो मंदिर समूह और राम राजा मंदिर देखने के बाद लौट जाते हैं। यदि झांसी से सवाई माधोपुर तक रेल लाइन बनती है तो पर्यटक शिवपुरी होते हुए श्योपुर पहुंचकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते भी देख सकेंगे और आसानी से सवाई माधोपुर पहुंच सकेंगे।