jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

गोमांस तस्करी के आरोपी असलम कुरैशी को सेशन कोर्ट से मिली जमानत

भोपाल। गोमांस तस्करी के मामले में आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है। उनकी ओर से एडवोकेट जगदीश गुप्ता ने बहस की थी। उन्होंने असलम को निर्दोष बताते हुए पुलिस की जांच विवेचनाओं की खामियां बताई थीं। साथ ही हैदराबाद की रिपोर्ट न आने का हवाला दिया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि कंटेनर में भरा माल उनका नहीं था। वह आगरा की एक कंपनी का माल था।
वकील जगदीश गुप्ता ने बताया कि जिस जानवर की स्लॉट्रिग की जाती है, उसे डॉक्टर के परीक्षण के बाद ही कत्लखाने के अंदर लाया जाता है। डॉक्टर जानवर का फिजिकल वेरिफिवकेशन करता है। वहीं भानू हिंदू ने असलम की जमानत पर आपत्नी लगाई थी, लेकिन अभय पक्षों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार जैन की कोर्ट ने बुधवार शाम को 35 हजार रुपए के बांड पर जमानत आदेश पारित कर दिए। बता दें कि असलम को लोअर कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर उसके एडवोकेट ने सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई।

- Install Android App -

जिस पर बुधवार दोपहर को सुनवाई हुई। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी जयदीप मौर्य ने बीते शुक्रवार को अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत याचिका निरस्त कर दी थी। सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता ने कोर्ट से कहा कि असलम कुरैशी निर्दोष है और उसे जमानत दी जानी चाहिए। वहीं शासकीय अधिवक्ता ने मामले की गंभीरता का हवाला देते हुए जमानत आवेदन खारिज करने का अनुरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामले में पुलिस की एसआईटी ने जांच पूरी करने के बाद 6 मार्च को आरोपी असलम कुरैशी और उसके ड्राइवर शोएब के खिलाफ करीब 500 पेज का चालान न्यायालय में पेश किया था।