jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

Haldwani News: हल्द्वानी हिंसा में 6 की मौत, कर्फ्यू लगा भारी पुलिस बल तैनात, इंटरनेट स्कूल, बाजार सब बंद

सरकारी जमीन पर बने मदरसे नमाज स्थल को हटाने के बाद बनी विवाद की स्थिति, प्रशासन की टीम पर दंगाईयों का हमला गोली चलाई थाना जलाया

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तराखंड : गुरुवार को हल्द्वानी में हुए दंगे में 6 लोगो की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हो गए है। ज्ञात हो कि विवाद सरकारी जगह पर बने अवैध मदरसे ओर नमाज स्थल को हटाने को लेकर हुआ। पुलिस ने जब अवैध निर्माण हटाने की कोशिश की तो अचानक कुछ लोग आ गए और पुलिस एवं प्रशासन कर्मचारियों पर पथराव करनें लगे| धीरे-धीरे हालात बिगड़ने लगे। हमले के विरोध में पुलिस ने लाठी चार्ज किया तो दूसरी ओर से हमले तेज होने लगे। प्रशासन ने पुलिस बल बुलाया और कर्फ्यू लगा दिया गया। किसी भी असमाजिक तत्व को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए है। शुक्रवार को हालात काबू में है। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल बाजार बंद करने का निर्णय लिया और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है।

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। सभी से अपील है कि वे शांति बनाए रखें। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए हैं। – पुष्कर सिह धामी, मुख्यमंत्री