jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

Tikamgarh News: 16 वर्षीय किशोरी से गैगरेप पुलिस कर रही 4 आरोपियों की तलाश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 टीकमगढ़ : मोहनगढ़ थाना अंतर्गत गुरुवार की रात को 4 आरोपियों ने एक 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा चारो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी सघनता से खोज की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के तहत गुरुवार देर रात चार आरोपितों ने क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी को जबरन पकड़ सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वहां से भाग गए । घटना के बाद पीड़िता  जैसे तैसे घर पहुंची परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया । पीड़िता को लेकर उसके परिजन मोहनगढ़ थाने पहुंचे। पुलिस ने पीडिता और उसके परिजनों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों का कोई भी सुराग नही लग सका अब पुलिस द्वारा आरोपियों के सघनता से तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों के घर और रिश्तेदार और उनके छिपने के सभी संभावित ठिकानों पर पड़ताल की जा रही है |

________________________________

- Install Android App -

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढने के लिए क्लिक करे ) –