आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुई जागरूकता गतिविधियां
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 पोखरनी। पोषण माह के तहत ग्राम पोखरनी के आंगनवाड़ी केंद्र 1, 3, 4 में जागरूकता गतिविधियां आयोजित हुईं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बच्चों, गर्भवती-धात्री महिलाओं और किशोरियों को संतुलित, पौष्टिक आहार का महत्व बताया।
हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, अनाज और मौसमी फल भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। केंद्रों पर स्वच्छता की जानकारी दी गई, हाथ धोने की सही विधि बताई गई।
एनीमिया से बचाव के उपाय समझाए गए, बच्चों का वजन और ऊंचाई नापी गई और पोषण स्तर की जांच की गई। अभिभावकों को बच्चों के उचित खान-पान और नियमित देखभाल की समझाइश दी गई।

