jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज

जसरासर थाना क्षेत्र का मामला, CO नोखा करेंगे जांच

बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र में एक महिला ने खेत मालिक के खिलाफ दुष्कर्म और पति को जहर देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला..?

पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जुलाई 2023 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद आरोपी खेत मालिक ने उसे और उसके पति को 15 हजार रुपये मासिक पर खेत में काश्तकारी के लिए रखा था। रहने के लिए जगह भी खेत पर ही दी गई थी।

आरोप है कि इसी दौरान खेत मालिक की नीयत खराब हो गई। उसने पहले उसके पति को शराब पिलाकर नशे का आदी बना दिया। इसके बाद पति और बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार गलत काम किया।

- Install Android App -

बीकानेर में भी आकर किया परेशान

प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपने ससुराल बीकानेर आ गई। आरोप है कि आरोपी वहां भी उसे परेशान करने लगा और जबरन वापस खेत पर आने का दबाव बनाने लगा।

जब महिला ने वापस जाने से इनकार किया तो आरोपी बीकानेर आया और उसके पति को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। जहर से पति की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पुलिस ने क्या कहा?

इस संबंध में जसरासर थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच सीओ नोखा को सौंपी गई है।