jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और सिराली मंडियों में कृषि उपज की बंपर आवक, तीनों मंडियों में 47 हजार क्विंटल से अधिक उ... हरदा जिले में पहली बार PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आदतन नशा कारोबारी गिरफ्तार कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण टेमागांव में कृषक चौपाल आयोजित : रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों पर दिया मार्गदर्श... हरदा के प्रहलाद पटेल जेवल्या की बैल जोड़ियों ने देवास में मचाया धमाल, जीते प्रथम और तृतीय पुरस्कार उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाकर बढ़ाएं किसानों की आय – कलेक्टर कुमार सत्यम कलेक्टर कुमार सत्यम ने टेमागांव में उचित मूल्य की दुकान एवं आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 15 नवंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 20 नवंबर को बाईक रैली का आयोजन एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के डमी प्रवेश पत्र जारी, 31 दिसंबर तक होगा संशोधन

खातेगांव: हम्माल तुलावटियो ने बनाई आम सहमति, आज शनिवार से मंडी होंगी प्रारंभ

अनिल उपाध्याय खातेगांव 

पिछले 5 दिनों से खातेगांव कृषि उपज मंडी में किसानो की उपज खरीदी को लेकर जो गति रोध बना हुआ था। व शुक्रवार को हम्माल तुलावटियो की आम सहमति के बाद समाप्त हो गया है। शनिवार  से खातेगांव कृषि उपज मंडी में पुन: खरीदी शुरू होगी, इसके लिए मंडी अधिकारियों द्वारा आहूत की गई बैठक में मौजूद हम्माल तुलावटियो के साथ ही भारतीय किसान यूनियन, भारतीय किसान संघ, मंडी अधिकारियों विधायक प्रतिनिधि के साथ बैठक मे हम्माल व तुलावटियो ने पांच दिनों से चली आ रही अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा के साथ ही आगामी 3 वर्ष तक किसी भी प्रकार की हड़ताल गतिरोध उत्पन्न नहीं करेंगे ।इसको लेकर   मंडी समिति को लिखित जवाब प्रस्तुत किया है।

- Install Android App -

बैठक मे रघुनाथ सिंह लोहिया मंडी सचिव खातेगांव,पुरुषोत्तम व्यास विधायक प्रतिनिधि खातेगांव, ओम पटेल भारतीय किसान यूनियन देवास जिला अध्यक्ष, कैलाश पटेल जिला , प्रभारी भारतीय किसान यूनियन देवास, लखन पटेल ब्लॉक अध्यक्ष भारती किसान यूनियन,गणेश बाता भारती किसान संघ तहसील अध्यक्ष, राजेश माल्या तहसील अध्यक्ष भारती किसान संघ ,रामनिवास कैरपा कार्यकारिणी सदस्य भारतीय किसान संघ ,अनिल गुर्जर विजय भाटी ,राजमल बिश्नोई हम्माल तुलावटी संघ अध्यक्ष के साथ ही बड़ी संख्या में किसान मंडी कर्मचारी मौजूद रहे।

———