jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

हंडिया: समावेशी कप 2025 खेल के मैदान पर बदलाव का उत्साह,

हंडिया।हरदा जिले के हंडिया में आज समावेशी कप 2025 के लीग मैचों में खिलाड़ियों ने खेल के साथ-साथ सामाजिक बदलाव का भी संदेश दिया।हंडिया के जाट ग्राउंड में आयोजित इन मैचों में लड़कियों और लड़कों ने मिलकर अपनी-अपनी टीमों का शानदार प्रदर्शन किया।खास बात यह रही कि सभी टीमों की कप्तानी लड़कियों ने की। जो लैंगिक समानता और नेतृत्व के प्रति समाज में बदलाव की सोच को दर्शाता है।

- Install Android App -

आज के लीग मैचों में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। मालपोन,उण्ढाल,नयापुरा,मांगरुल,जोगा,यंग चैलेंजर्स साल्यखेड़ी,मैदा और हंडिया की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

मैच का शुभारंभ विधायक रामकिशोर दोगने द्वारा खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित कर किया गया। इस अवसर पर हंडिया विधायक डॉ दोगने के साथ विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी,सिध्दांत तिवारी, सरपंच लखनलाल भिलाला, उपसरपंच शरण तिवारी,भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा,राजू सिरोही, और विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल मौजूद रहे।