jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

हंडिया : फ्लाई ऐस से परेशान बागरुल के ग्रामीणों ने NH-47 पर किया चक्का जाम

हंडिया : इंदौर से बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग 47 का कार्य इन दोनों प्रगति पर है ऐसे में सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा सड़क में भर्ती के लिए डाली गई फ्लाई ऐस जो हवा एवं वाहनों के साथ प्रतिदिन बड़ी मात्रा में उड़ रही है। जिसको लेकर बागरुल के ग्रामीणों द्वारा बार-बार सड़क कंपनी के ठेकेदार को पानी डालने एवं ब्रेकर बनाने की बात कही जाती रही लेकिन ठेकेदार द्वारा एवं तहसील प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्या को नजर अंदाज किए जाने के परिणाम स्वरूप आज बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर आ बैठे एवं उन्होंने चक्का जाम कर दिया।

करीबन 1 घंटे तक चक्का जाम होने से सड़क के दोनों और करीबन 5 किलोमीटर लंबी दो पहिया चार पहिया वाहनों की कतार लग गई ऐसे में पुलिस एवं राजस्व विभाग का कोई भी जवाबदार अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा ।

- Install Android App -

ग्रामीण बबलू राजपूत से बताया कि बार-बार ठेकेदार के कर्मचारियों से फ्लाई एस की शिकायत किए जाने के बावजूद आज तक हमारी समस्या की ओर इन लोगों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया हमारे द्वारा इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत भी की गई लेकिन आज तक कोई भी जवाबदार अधिकारी यहां पर झांकने तक नहीं आए ।जिसके चलते मजबूरन हमें चक्का जाम का रुख अपनाना पड़ा करीबन 1 घंटे तक चले चक्का जाम के बाद सारंन ग्रुप के इंजीनियर गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों को चार गति अबरोधक एवं तीन टाइम पानी की तराई करने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण सड़क से हटे तथा यातायात पुनः शुरू हुआ।

हरदा बैतूल लोकचुनाव 2024 : भाजपा के डी.डी.उईके एक लाख पचास हजार वोट से आगे, बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने मोदी जी को दिया आशीर्वाद