jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

खिरकिया : 01 लाख 22 हजार रुपए से भरा झोला किसान को वापस लौटाया, ईमानदारी की मिशाल पेश की पोखरनी के रमेश मीणा ने! किसान ने पुलिस को धन्यवाद कहा। रमेश मीणा का माना आभार।

खिरकिया : बीते कल माखन पिता शैतान सिंह बंजारा निवासी ग्राम मालूद थाना किल्लौद जिला खंडवा अपने घर से एक झोले में 122000 हजार रूपये लेकर टेक्ट्रर की किश्त जमा करने खिरकिया आया था। किश्त जमा करने से पहले माखन बंजारा खिरकिया कृषि मण्डी मे बजार करने जाने के लिये जल्दी जल्दी मे रूपये से भरा झोला दूसरे की मोटरसायकल पर टांग दिया और झोला वही भूल कर बाजार करने चला गया ।

याद आने पर बापस लौट कर देखा तो रूपये से भरा झोला रखी हूई जगह पर नही मिलने पर विचलित होकर थाना छीपाबड रिपोर्ट करने आया। थाना छीपाबड पुलिस व्दारा पीडित कि मदद करने के लिये तत्परता दिखाते हुऐ मौके पर जाकर सी.सी.टी.व्ही केमरे के फुटेज चेक किये गये। जिसमे रूपयो से भरा झोला टंगी हुई मोटरसायकल को ले जाते हुऐ एक व्यक्ति दिखा । जिसके बारे मे आस पास की दुकानो मे पुछताछ की गई जहा से पता चला की उक्त व्यक्ति पोखरनी मे रहने वाला रमेश मीणा है।

जो उसी समय दुकान से कुछ सामान खरीद कर निकला है। पोखरनी गांव मे रमेश मीणा की जानकारी लेकर उसका माबाईल नबंर प्राप्त किया गया जिससे फोन पर सम्पर्क किया गया और रूपयो से भरे झोले के बारे मे जानकारी ली गई। रमेश मीणा ने बताया की जब उसने झोला खोलकर देखा तो उसमे रूपये के साथ आधार कार्ड और बैक पासबुक भी रखी थी जिससे उसे पता चला की उसकी मोटरसायकल पर टंगा झोला माखन बंजारा का है।

- Install Android App -

उसके व्दारा माखन बंजारा के मोबाईल पर तीन बार फोन लगाया गया लेकिन मोबाईल बंद होने पर उसकी बात नही हो पाई । रमेश मीणा को थाना लाकर उसके व्दारा दी गई जानकारी की तस्दीक की गई जो सही पाई गई । रूपयो और समान से भरा झोला छीपाबड पुलिस व्दारा पीडित माखन बंजारा को बापस दिलाया गया। इस कार्य के लिये पीडित माखन बंजारा ने पुलिस के व्दारा दिखाई गई तत्परता की सहराना करते हुऐ धन्यवाद दिया ।

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी छीपाबड के निर्देशन पर सउनि संजय शर्मा, प्रआर 39 रामदयाल, आर 272 हिम्मत देवडा, की महत्तवपूर्ण भूमिका रही है।

हरदा बैतूल लोकचुनाव 2024 : भाजपा के डी.डी.उईके एक लाख पचास हजार वोट से आगे, बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने मोदी जी को दिया आशीर्वाद