jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी

जानकारी मिलते खाली कराया स्कूल

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 पंजाब। मोहाली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ताजा मामला फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल का है, जहां ई-मेल पर बम धमाके की धमकी आने के बाद हड़कंप मच गया।

परीक्षा के बीच आया धमकी भरा मेल

जानकारी के मुताबिक सोमवार को जब बच्चे क्लास में परीक्षा दे रहे थे, तभी स्कूल की ऑफिशियल मेल आईडी पर एक धमकी भरा ई-मेल आया। मेल में लिखा था – “स्कूल में दोपहर 1.10 बजे ब्लास्ट होने वाला है, तुरंत स्कूल खाली करा दिया जाए।”

ई-मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और कनाडा में रह रहे कुछ लोगों का जिक्र भी किया गया है। इसी मेल में मोहाली के अन्य स्कूलों, रेल पटरियों, मोहाली मेयर ऑफिस और पंजाब विधानसभा में भी धमाके करने की बात लिखी गई थी।

पूरा स्कूल खाली कराया, बच्चों को घर भेजा

धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एहतियात के तौर पर सभी क्लासों के बच्चों को बाहर खुले मैदान में निकाला।

– पेरेंट्स को फोन कर तुरंत स्कूल बुलाया गया

- Install Android App -

– जो बच्चे स्कूल बस से आए थे, उन्हें बसों के जरिए ही सुरक्षित घर भेजा गया

– परीक्षा को बीच में ही रोकना पड़ा

सूचना मिलते ही मोहाली पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड, एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे कैंपस, क्लासरूम, बाथरूम और ग्राउंड की सघन तलाशी ली।

तलाशी में कुछ नहीं मिला

कई घंटों की तलाशी के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। यह धमकी फर्जी निकली। इसके बाद स्कूल को सुरक्षित घोषित किया गया।

मोहाली के SSP ने बताया कि ई-मेल के सोर्स की जांच की जा रही है। साइबर टीम यह पता लगा रही है कि मेल कहां से भेजा गया।

पहले भी आ चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है। मोहाली में इस साल फरवरी 2026 में भी 16 प्राइवेट स्कूलों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसमें शिवालिक स्कूल का नाम भी शामिल था। तब भी 300 पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली थी, लेकिन कुछ नहीं मिला था। पिछले महीने 21 सितंबर को भी इसी स्कूल को धमकी मिली थी।

लगातार मिल रही फर्जी धमकियों से पेरेंट्स परेशान हैं। पेरेंट्स का कहना है कि उन्हें काम छोड़कर बच्चों को लेने आना पड़ता है और बच्चों में डर का माहौल बन रहा है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।