jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका!

जांच के दायरे में कई चेहरे, पुलिस ने कहा— साक्ष्यों के आधार पर आगे भी हो सकती है कार्रवाई।

 

हंडिया। हंडिया विद्युत उपकेंद्र में हुए धरना-प्रदर्शन और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस की विवेचना लगातार आगे बढ़ रही है। मामले में नामजद आरोपी अनुशासन तिवारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्रकरण में पुलिस ने घटना से जुड़े कई लोगों की पहचान कर ली है।

- Install Android App -

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान प्राप्त वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कई व्यक्तियों की पहचान की गई है। इनमें से एक व्यक्ति को थाना हंडिया बुलाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उससे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुचलका भरवाया गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा अन्य चिन्हित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

गौरतलब है कि 5 जून को स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल और विद्युत कटौती के विरोध में हंडिया विद्युत उपकेंद्र परिसर में प्रदर्शन किया गया था। विद्युत वितरण कंपनी की शिकायत पर थाना हंडिया में अनुशासन तिवारी एवं अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।