हंडिया।महाशिवरात्रि के पावन पर्व आज भगवान रिद्धनाथ महादेव की पालकी मंदिर परिसर से शुरु होकर प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली।जिसमें शिव भक्त ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए अपने जीवन को धन्य कर आगे बढ़ रहे थे।भगवान की पालकी जिन मार्गो से जा रही थी वहां सभी नगर वासियों द्वारा रंग गुलाल एवं फूलों की वरसात कर यात्रा का अपने-अपने तरीके से स्वागत किया जा रहा था।और एक दूसरे को मस्तक पर गुलाल लगाकर सभी ने सभी का अभिनंदन किया।महादेव की पालकी अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद निर्धारित समयानुसार भगवान रिद्धनाथ का पूजन अर्चन कर महाआरती का आयोजन किया गया।
तदोपरांत मंत्रो के साथ भगवान रिद्धनाथ महादेव की स्तुति वंदना नैवेद्य अर्चन एवं प्रसाद वितरण किया गया।वही मंदिर प्रांगण में विशेष विद्युत साज सज्जा के साथ श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था तथा दर्शन एवं भजन कीर्तन हेतु विशेष प्रबंध किए गए थे।दर्शनार्थियों के लिए दर्शन हेतु अलग से व्यवस्था की गई थी।