jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

हंडिया।स्टिंग में खुलासा: एमआरपी 330 की राजश्री 390 में बेची,,,,

पत्रकार ने खुद खरीदी, शिकायतें निकलीं सही,,,

हंडिया।हंडिया में एमआरपी से अधिक दाम वसूलने की मिल रही लगातार शिकायतों के बाद मकड़ाई समाचार के तहसील ब्यूरो सुमित खत्री ने स्वयं दुकान पर पहुंचकर वस्तु खरीदी और सच्चाई सामने लाई।

जानकारी के अनुसार राजश्री पाउच पर स्पष्ट रूप से अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) 330 रुपये अंकित है, लेकिन दुकानदार द्वारा 390 रुपये वसूले गए। इस प्रकार ग्राहक से सीधे 60 रुपये अधिक लिए गए।

- Install Android App -

पत्रकार द्वारा की गई इस पड़ताल में शिकायतें सही साबित हुईं। नगर के कई उपभोक्ताओं ने भी बताया कि कुछ दुकानों पर इसी प्रकार मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।

उपभोक्ता अधिकार कानून के तहत किसी भी वस्तु को अंकित एमआरपी से अधिक मूल्य पर बेचना नियम विरुद्ध है। बावजूद इसके यदि खुलेआम अधिक राशि वसूली जा रही है तो यह प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल खड़े करता है।

नगरवासियों ने मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल बाजार में जांच अभियान चलाकर ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि आम जनता के साथ हो रही आर्थिक लूट पर रोक लग सके।