jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

हंडिया : मौसम को देखते हुए बदला आयोजन स्थल, अब मायरा मैरिज गार्डन में सजेगा “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” हिंडोला उत्सव!

हंडिया। श्री श्याम लखदातार परिवार द्वारा आयोजित प्रथम वर्ष भव्य हिंडोला उत्सव को लेकर श्याम भक्तों में भारी उत्साह बना हुआ है। मौसम की संभावित परिस्थितियों एवं बारिश की आशंका को देखते हुए आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है। अब यह भव्य धार्मिक आयोजन माँ नर्मदा आश्रम के स्थान पर मायरा मैरिज गार्डन, हंडिया में संपन्न होगा।

आयोजन समिति के अनुसार आज 2 जून को रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक चलने वाले इस भव्य उत्सव में बाबा श्याम का अलौकिक दरबार सजाया जाएगा। आयोजन का संदेश “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

- Install Android App -

उत्सव के दौरान महाआरती, छप्पन भोग, अखंड दिव्य ज्योत, भव्य श्रृंगार, इत्र एवं पुष्प वर्षा जैसे विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। बाबा श्याम के दरबार को आकर्षक एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए विशेष सजावट की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हो सके।

भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक विक्रांत अग्रवाल, आभा अग्रवाल एवं श्याम लाडला राहुल अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। देर रात तक चलने वाले भजनों और श्याम नाम के संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।

आयोजकों ने समस्त श्याम प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मायरा मैरिज गार्डन पहुंचकर बाबा श्याम के दिव्य दरबार में हाजिरी लगाएं तथा इस भव्य हिंडोला उत्सव का धर्म लाभ प्राप्त करें।