jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Handiya: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में एक्स-रे मशीन की सेवाएं प्रारम्भ हुई

हरदा/हंडिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में सोमवार से एक्स-रे मशीन की सेवाएं प्रारम्भ हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचकर मशीन संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। डॉ. सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से 300एमए की यह डिजिटल एक्सरे मशीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया को प्राप्त हुई है। इस मशीन का इंस्टालेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में सप्ताह में एक दिवस के लिये डेन्टल सर्जन डॉ. पीयुष दोगने की भी ड्यूटी लगाई गई है। डॉ. दोगने प्रति मंगलवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में अपनी सेवाएं देंगे, इससे वहां के नागरिकों को डेन्टल चेकअप संबंधी सुविधाएं भी मिलेगी।