jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Handiya Big News: देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत में था आरोपी

हंडिया : हंडिया पुलिस ने एक युवक को एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, पकड़ा गया आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत में था, थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एस.डी.ओ.पी के मार्गदर्शन में दिनांक 25.08.2023 को देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर कोई वारदात करने की नियत से इरफान के ढाबे के पास हंडिया में घूम रहा था |
थाना प्रभारी गुर्जर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्टाफ के साथ रवाना होकर संदेही को चेक करने पर आरोपी के पास से एक जिंदा कारतूस तथा एक देशी कट्टा मिला जिसे खोलकर देखने पर एक कारतूस फंसा हुआ मिला, आरोपी के पास से कुल 01 देशी कट्टा व 02 जिंदा कारतूस जव्त किए गए, आरोपी शिवकुमार उर्फ राजा उर्फ विक्की चाकरडे, पिता विजय सिंह उम्र 20 साल निवासी सारसूद को अपराध क्रमांक 274/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया | आरोपी को गिरफ्तार करने में सउनि संदीप कुशवाह, प्र.आर. तरुण नागले, सैनिक छगन बिल्लौरे सहित आरक्षक [ साइबर सेल ] कमलेश परिहार की सराहनीय भूमिका रही |