jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

Handiya News : निर्जला व्रत रख हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने मांगा अखंड सुहाग का आशीर्वाद | 

हंडिया : सोमवार रात्रि में अखंड सौभाग्य की कामना का परम पावन व्रत हरतालिका तीज विधि-विधान के साथ मनाया गया,हरतालिका तीज व्रत के पवित्र मौके पर सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखकर पति की दीर्घायु,सुख-समृद्धि,उन्नति,प्रगति और यश की कामना भगवान भोलेनाथ से की,धार्मिक नगरी हंडिया सहित पूरे क्षेत्र में सोमवार को हरतालिका तीज के व्रत की धूम रही,सोमवार अलसुबह सभी महिलाओं ने सोलह श्रृंगार के साथ तीज व्रत धर्म का पालन करते हुए सुहागिनों ने पूरे भक्ति भाव के साथ हरतालिका तीज व्रत किया,इस पवित्र मौके पर सौभाग्यवती महिलाओं ने पंडित जी द्वारा बताए गए शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। प्रकृति और प्रेम के भाव से जुड़े इस महापर्व पर महिलाओं ने शुद्ध माटी से भगवान शिव और माता पार्वती सहित भगवान गणेश जी की प्रतिकात्मक प्रतिमाएं बनाकर कुमकुम, चावल, पुष्प, बेलपत्र,नारियल,दूर्वा,मिठाई आदि से भगवान शिव का भक्ति भाव के साथ पूजन किया,कुंआरी कन्याओं ने भी शिवजी की पूजा-अर्चना की।माताओं बहनों द्वारा निर्जल व्रत रखकर पूजा-अर्चना का सिलसिला पूरी रात्रि चलता रहा, कई घरों में सार्वजनिक फुलेरा की स्थापना भी की गई थी। जहां भगवान शिव की महिमा और धार्मिक गीत संगीत का आयोजन कर रात्रि जागरण किया गया।
फिर अगले दिन व्रती महिलाओं ने अल सुबह विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान शिव माता पार्वती और श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को मां नर्मदा में विसर्जित किया गया।इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।