ब्रेकिंग
हरदा: भ्रष्टाचार के दल दल में डूबी ग्राम पंचायत अबगांव कला और हंडिया की जांच करने वाले अधिकारी भी भ्... हरदा अधिवक्ता संघ के २ वकीलों के परिवारों को 51000 रुपये के चेक बाटें I  मूंग फसल का सर्वे तत्काल कराया जाकर किसानों को उचित मुआवजा राशि दिलाये जाने की मांग हरदा विधायक डॉक्... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 29 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा भाजपा :- जिला कार्यालय कमल कुंज में रंगोली प्रतियोगिता हुई संपन्न  सिवनी मालवा: सोशल मीडिया पर अप शब्दों की पोस्ट डाली, पार्षद ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत कर कार्... हरदा: पुलिस कर्मचारी से धक्का-मुक्की मारपीट करने वाला आरोपी अज्जू खान पिता यूनुस गिरफ्तार, न्यायालय ... हरदा: नगरपालिका बीएलओ लोहाना ने कहे जातिसूचक अपशब्द, 1000 रुपये की मांग, कलेक्टर एसपी से की लिखित शि... सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में मीडिया वर्क शॉप का आयोजन हुआ संपन्न ! अधिकारी बोले शासन की स्... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 28 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे।

हंडिया : Handiya Police ने नवीन आपराधिक कानूनों को लेकर क्षेत्रवासियों के साथ की बैठक, दी जानकारी

हंडिया : आज से देश में नवीन आपराधिक कानून लागू हो गए हैं।वहीं इन कानूनों को लेकर पुलिस अधिकारी लोगों में जागरूकता फ़ैलाने में जुट गए हैं।इसी कड़ी हंडिया पुलिस ने सोमवार दोपहर को थाना परिसर में आम लोगों के साथ बैठक कर उन्हें नए कानूनों की जानकारी दी।बैठक के दौरान डीएसपी अरुणा सिंह और टीआई मनोज सिंह ने आम लोगों को आज से लागू हुए नए कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नए कानून प्रक्रिया में हुए बदलाव की जानकारी आम जनमानस को दी।वहीं किसी भी घटना से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को विशेष महत्व दिया गया है। इस दौरान ई-मेल के जरिए और E FIR करने की भी बात कही।इस दौरान टीआई श्री सिंह ने कहा कि नए कानून के तहत FIR से लेकर फैसला सुनाने तक की समय सीमा तय की गई है। जिससे लोगों को न्याय मिलने में आसानी होगी और कोर्ट और थानों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।
मौके पर ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह खत्री,सव इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम,पूर्व जनपद सदस्य अरुण तिवारी,सरपंच लखनलाल भिलाला,सचिव ओमप्रकाश कलम, उप-सरपंच शरण तिवारी, ओमप्रकाश दुवे,रफीक खां,रफीक लोहार,देवी सिंह परते,जितेन्द्र तिवारी व पत्रकार गण सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद थे।

- Install Android App -