jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज धूमधाम से मनेगी भगवान नृसिंह जयंती अलवर में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, श्योपुर के 5 लोगों की मौत ट्रॉली पर चढ़कर सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से जाना हाल, दिए दिशा-निर्देश कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद, द... 29 अप्रैल 2026: सोना-चांदी का भाव – भोपाल, इंदौर, UP और राजस्थान में आज क्या है रेट......? मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: हीटवेव का कहर जारी, हरदा में 40°C तक पहुंचा पारा पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: ज्यादातर सर्वे में BJP को बढ़त, TMC दे रही कड़ी टक्कर MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी,

Happy Holi : 25 मार्च को मनाया जायेगा रंगो का त्यौहार होली.. जानिए क्या है होलिका दहन का मुहुर्त और पूजन विधि

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 धर्म। हमारे देश में विभिन्न धर्म,पंथ और संस्कृति धार्मिक रीति रिवाजो को श्रद्धा से मनाया जाता हैं विशेष कर हिंदूओ के त्यौहार होली दीवाली को सभी लोग मनाते हैं दीवाली पर जिस पटाखों की धूम होती है तो होली के दिन रंगो की बौछार होती है। रंगो से भरा त्यौहार हम सबको के दिलों के दुख परेशानी दूर कर सब ओर आनंद की बौछार करने वाला त्यौहार हैं। इस त्यौहार पर बच्चे बूढे़ जवान सब में उमंग छा जाती है। किशोर और युवा वर्ग तो खासे उत्साहित नजर आते हैं। गलियां  हमें रंग से सराबोर नजर आती है। रंगो का यह त्यौहार इस वर्ष 25 मार्च मनाया जायेगा। इससे एक दिन पूर्व रात्रि में होलिका दहन की जायेगी। हर साल होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। वही होलिका दहन का शुभमुहुर्त भी होता है।

होलिका दहन का शुभमुहुर्त 

- Install Android App -

होलिका दहन के लिए एक माह पूर्व से तैयारियां की जाती है जो कि नगर के मुख्या चैक चैराहे पर या मोहल्लों में खाली स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के दौरान भी पूजन किया जाता हैं जिसमें घर परिवार की सुख समृद्धि संतान रक्षा आदि की कामना की जाती है।24 मार्च 2024 को इस बार होलिका दहन हैं। इस दिन सुबह 9 बजकर 47 मिनिट दिन से भद्रकाल लग रहा है। जो रात्रि 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इसलिए रात में 10.50 के बाद ही होलिका दहन किया जाना चाहिए।

होलिका दहन की पूजा विधि

होली में अग्नि प्रज्वलित करने से पहले होलिका का पूजन करने का विधान है। इसके निमित्त पूजा करने वाले को उत्तर या पूर्व दिशा की मुख कर बैठे।पूजन के लिए फूल,कच्चा सूत,मिठाई गुड़, अबीर गुलाल,हल्दी चावल, बताशे आदि के साथ एक लोटा जल भी साथ रखें। होलिका के चारों ओर परिक्रमा करनी होती है।होलिका दहन के अगले दिन होली की भस्म लाकर चांदी की डिबिया में रखना चाहिए। होली के अगले दिन धुलेंडी का पर्व मातंग योग में मनाया जाएगा।स्थिर योग में आने के कारण होली को शुभ पर्व माना गया है।