jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज धूमधाम से मनेगी भगवान नृसिंह जयंती अलवर में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, श्योपुर के 5 लोगों की मौत ट्रॉली पर चढ़कर सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से जाना हाल, दिए दिशा-निर्देश कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद, द... 29 अप्रैल 2026: सोना-चांदी का भाव – भोपाल, इंदौर, UP और राजस्थान में आज क्या है रेट......? मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: हीटवेव का कहर जारी, हरदा में 40°C तक पहुंचा पारा पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: ज्यादातर सर्वे में BJP को बढ़त, TMC दे रही कड़ी टक्कर MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी,

अलवर में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, श्योपुर के 5 लोगों की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान।

बुधवार देर रात राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लक्ष्मणगढ़ इलाके के पास एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सभी मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मौके पर हालात

जानकारी के अनुसार कार एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में थी, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कार सवारों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। स्थानीय लोगों और NHAI की टीम ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। शव बुरी तरह जल गए थे, जिन्हें बाद में रैणी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया।

- Install Android App -

पुलिस जांच

रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त और परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई कर रही है। एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे के बाद कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा।

हादसों पर सवाल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर में पिछले कुछ महीनों में कई बड़े हादसे सामने आए हैं। तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।