jhankar
ब्रेकिंग
रिश्वत पर लगाम लगाने की कोशिश तहसीलदार ने चैंबर के बाहर टांग दिया अपना मोबाइल नंबर, बोले - पैसे मां... 18 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की अपडेट खास खबरें 18 जून 2026, गुरुवार को विदेश और देश की बड़ी खबरें बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका युद्धविराम की उम्मीद, होर्मुज खुलने से तेल की कीमतें गिर सकती हैं | भारत को ह... तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट

Harda: मतगणना के लिए पुलिस अधिकारियों की ट्रेनिंग संपन्न


हरदा :
आगामी 3 दिसंबर को विधानसभा निर्वाचन के लिए होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। मतगणना कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले के पुलिस अधिकारियों को मतगणना से पूर्व प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री डी.एस. रघुवंशी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया । प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल के आसपास पर्याप्त बैरिकेटिंग की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किए गए प्राधिकार पत्र या जिला निर्वाचन अधिकारी अथवा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी प्रवेश पत्र के आधार पर ही मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।