jhankar
ब्रेकिंग
जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन स्लॉट बुकिंग की सुविधा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा

Harda: कलेक्टर श्री गर्ग ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की |

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया के साथ-साथ संयुक्त कलेक्टर श्री के.सी. परते व सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव नागू, एसडीएम श्री आशीष खरे व श्री अशोक डेहरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी एसडीएम को राजस्व प्रकरणों के निराकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होने इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिये। उन्होने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिये निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रगति लाने के निर्देश दिये।