Harda/khirkiya news : किसान की बाइक पर झोले में रखे लाखों रुपए चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी मैं कैद हुई घटना
खिरकिया। चोरी की घटनाएं रुकने का नाम ही नही ले रही है। चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बीच शहर में फिर चोरी की घटना हो गई। और अज्ञात चोरों ने लाखो की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी गेट के पास से गुरुवार को दिनदहाड़े एक किसाने के बाइक पर टंगे झोले से आरोपियों ने 1 लाख 47 हजार 500 रुपए चुरा लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। किसान उपज बेचने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का भाड़ा देने के लिए रुके। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
छीपाबड़ टीआई सुनील यादव ने बताया चोरी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया सोनपुरा निवासी किसान रामाधार पिता शिवप्रसाद गुर्जर सोयाबीन बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से खिरकिया मंडी आए। उनकी सोयाबीन 147775 रुपए में बिकी। इसमें से 275 रुपए किसान ने निकाल लिए। रुपए थेले में रखकर बाइक से मंडी गेट के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली का किराया देने रुके। इसी बीच रुपए का ठेला बाइक पर टांग दिया। इसके बाद वे सीधे घर पहुंचे। घर पर पहुंचे तो थैले से रुपए गायब थे। इसकी शिकायत उन्होंने छीपाबड़ थाने में की।
सीसीटीवी कैमरे मैं कैद 4 युवक
आरोपी शुरू से ही किसान की रैकी कर रहे थे। उपज बेचने के बाद किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली का किराया देने के लिए मंडी गेट पर बाइक रोकी। पास ही लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई। इसमें 4 युवा बाइक के आसपास बार-बार घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें से काली जैकेट पहने 1 युवक चुपके से थैले से रुपए निकालकर रफूचक्कर हो गया। छीपाबड़ टीआई यादव ने कहा आरोपियों को तलाश रहे है।