jhankar
ब्रेकिंग
मप्र के शहडोल में भीषण सड़क हादसा जबलपुर में हाईवा का कहर पैदल जा रहे बुजुर्ग को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत और चालक हुआ फरार 50 हजार रुपए सड़क पर मिले, लेकिन ईमानदारी नहीं डगमगाई! आलिया खान ने थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपी रकम,... युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार देवास टीआई हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल की बस टिमरनी पुलिस ने जब्त की टीआई दिलीप पुरी को शहीद का दर्जा देने की मांग हरदा के बाद अब देवास में मिला पटाखों का अवैध जखीरा शहीद टीआई दिलीप पुरी केस में पत्नी का सनसनीखेज खुलासा - एक नेता ने दी थी जान से मारने की धमकी गुरुवार को अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Harda : ‘‘विकास रथ’’ के माध्यम से गांव-गांव में दी जा रही योजनाओं की जानकारी | 

हरदा : प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को देने के उद्देश्य से इन दिनों विकास रथ लगातार भ्रमण कर रहा है। विकास रथ जिले की पंचायतों का लगातार दौरा कर जिले में हुए विकास कार्याे की जानकारी ग्रामीणों को फिल्म के माध्यम से दे रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विकास रथ हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जयमलपुरा, खेड़ीमाल, प्रतापपुरा, जूनापानी भंवरदी, कुड़ावा, नीमसराय, मुहालकला व पिपल्याभारत में पहुँचा। इन ग्रामों में एलईडी टीवी के माध्यम से जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिरकिया ने बताया कि गुरूवार को विकास रथ लोनी, सक्तापुर, मांदला, खमलाय, बड़नगर, काल्याखेड़ी, नीमखेड़ा व बारंगी का भ्रमण करेगा तथा फिल्म के माध्यम से वहां के ग्रामीणों को प्रदेश और हरदा जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार विकास रथ 22 अगस्त को ग्राम पोखरनी, कालधड़, पड़वा, चारूवा, सारसूद सहित नगर परिषद खिरकिया के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करेगा।