jhankar
ब्रेकिंग
मप्र के शहडोल में भीषण सड़क हादसा जबलपुर में हाईवा का कहर पैदल जा रहे बुजुर्ग को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत और चालक हुआ फरार 50 हजार रुपए सड़क पर मिले, लेकिन ईमानदारी नहीं डगमगाई! आलिया खान ने थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपी रकम,... युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार देवास टीआई हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल की बस टिमरनी पुलिस ने जब्त की टीआई दिलीप पुरी को शहीद का दर्जा देने की मांग हरदा के बाद अब देवास में मिला पटाखों का अवैध जखीरा शहीद टीआई दिलीप पुरी केस में पत्नी का सनसनीखेज खुलासा - एक नेता ने दी थी जान से मारने की धमकी गुरुवार को अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Harda: विधानसभा निर्वाचन के लिये मतदान दलों का तृतीय रेण्डमाइजेशन सम्पन्न

हरदा : जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देश अनुसार विधानसभा निर्वाचन के तहत कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय में मतदान दलों व माइक्रो ऑब्जर्वर्स के तृतीय रेण्डमाइजेशन की कार्यवाही सम्पन्न हुई। तृतीय रेण्डमाइजेशन के बाद अब मतदान दलों व माइक्रो ऑब्जर्वर्स के मतदान केन्द्रों का निर्धारण हो गया है। रेण्डमाइजेशन के दौरान हरदा के प्रेक्षक श्री हनीश छाबड़ा तथा टिमरनी के प्रेक्षक श्री नरेंद्र सिंह बाली, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, रिटर्निंग आफिसर हरदा श्री आशीष खरे, रिटर्निंग आफिसर टिमरनी श्री महेश बड़ोले व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री शैलेष दुबे भी मौजूद थे।