हरदा। 25 फरवरी को फरियादी धीरज उर्फ धीरू जाट ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट कि थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गाय को खेत से चोरी कर अजनाल नदी के किनारे ले जाकर क्रूरता पूर्वक मार दिया।
जिस पर थाना हरदा में अपराध कं० 110/24 धारा 379, 429 भादवि 4/9 म०प्र० गौ-वंश प्रतिषेध अधिनियम, 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त अज्ञात आरोपी की पतारसी करते थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी फहद उर्फ फरीद पिता फारूक उम्र 38 साल निवासी वार्ड कं० 29 फाईल वार्ड हरदा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त औजार जप्त किए गए।
साथ ही आरोपी रिजायत उर्फ इजी पिता सरफराज अली निवासी देव कॉलोनी हरदा, युनुस पिता जमीर खान निवासी देव कॉलोनी एवं इकबाल पिता अब्दुल सलीम निवासी फाईल वार्ड हरदा को धारा 151 जा०फौ0 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
मालूम हो की घटना के बाद से हिंदुत्व वादी संगठन और करणी सेना ने आक्रोश व्यक्त कर थाने में धरना दिया था।ओर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)