jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान

Harda: हरदा यातायात विभाग स्कूल कालेज, शहर के चोक चौराहों पर चला रहा जागरूकता अभियान, आमजन को पढ़ा रहा यातायात नियमों का पाठ

हरदा : पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग हरदा श्रीमति अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत यातायात नियम हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने एवं सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहन चलाने का 100 प्रतिशत पालन कराने हेतु यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम किये गये ।

यातायात पुलिस द्वारा शासकीय स्कूल ग्राम चारखेड़ा में छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं छात्र छात्राओं को अपने घर परिवार के सदस्यों से यातायात नियमों का पालन कराने हेतु प्रेरित किया ।

- Install Android App -

एक अन्य कार्यक्रम में यातायात पुलिस सोडलपुर में चल रहे कान्हा बाबा का मेंला मे पहुँचकर मेले में आने वाले ग्रामीणों को यातायात नियमों के पंपलेट वितरण कर हेलमेट लगाकर ही दो पहिया वाहन चलाने की समझाईश देकर नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई , इसके वाद यातायात पुलिस ग्राम रेसलपुर में लगे साप्ताहिक हाट बाजार में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की समझाईश दी एवं यातायात नियमों का हमेशा पालन करने की शपथ दिलाई ।

यातायात पुलिस द्वारा बस स्टेण्ड हरदा पहुँचकर यातायात प्रभारी एवं टीम द्वारा वस चालकों को बस में अग्निशमन यंत्र एवं फर्स्ट एड बाँक्स रखने, बस से संबंधित सभी दस्तावेजो रखने , सवारीयों से अभ्रद व्यवहार न करने एवं शराब पीकर वाहन न चलाने की समझाईश दी गई ।
पीटीआरआई. पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में चालाये जा रहे अभियान के तहत थाना यातायात द्वारा 115 चालान तक 38200 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।