jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: RTI कार्यकर्ता आनंद जाट पर हुआ हमला, आनंद बोले पिस्तौल अड़ाई लाठी डंडों से जमकर पीटा बेहोश होन... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद

Harda News: वार्ड क्रमांक 31 का समाधान जल्द करें प्रशासन – ओम पटेल

हरदा : जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि हरदा जिला मुख्यालय के वार्ड-31 के बैरागढ में मगरधा रोड पर रहने वाली महिलाओं ने अपने मकान को बचाने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है। महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुचकर डिप्टी कलेक्टर शिवांगी बघेल को ज्ञापन सौंपकर उनके मकानों को टूटने से बचाने के लिए मदद मांगी थी। महिलाओं का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा सड़क चौड़ी करने के नाम पर उनके घरों को अतिक्रमण में बताकर तोड़ा जा रहा है, जबकि यहां कई परिवार सालों से रहते आए है। उन्हें पीएम आवास की राशि से बनाए गए ग्यारह मकानों को बाहर निकालने की धमकी दी जा रही है, जो कि उनके मेहनत से बनाए गए हैं। महिलाओं ने कहा कि उन्हें परिवारों के साथ शासकीय कार्य में कोई बाधा नहीं चाहिए और प्रशासन उनके रहने का इंतजाम करें। डिप्टी कलेक्टर बघेल ने इस मामले को लेकर महिलाओं से ज्ञापन मिला है और उनकी समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया है।

- Install Android App -

यदि जिला प्रशासन द्वारा उक्त समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस पार्टी लोकहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान निकाल कर लोगो को राहत दी जाए ।