jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

भोपाल के युवक की हुई हिंदू धर्म में वापसी

भोपाल। भोपाल में रहने वाले अमन खान की सोमवार को घर वापसी हो गई। युवक का मुंडन करवाया गया, पंडितों ने मंत्रोच्चार किया. पूजा-पाठ किया गया, फिर पंचगव्य और पंचामृत खिलाकर शुभम गोस्वामी से अमन खान बने युवक को हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। ये आयोजन गुफा मंदिर में आयोजित किया गया।

- Install Android App -

शुभम की हिंदू धर्म में वापसी पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि शुभम गोस्वामी ने फिर से घर वापसी की है। कुछ लोगों ने जबरन दबाव बनाकर शुभम को अमन खान बनाया था। विधि-विधान के साथ पूजा पाठ करके आज फिर से हिंदू धर्म शुभम गोस्वामी ने अपना लिया है। उसने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ लव जिहाद करके मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। उन्होंने आगे कहा कि उसके परिवार को भी डराया और धमकाया गया। जिसके बाद शुभम अमन खान बना, उसने आज घर वापसी की है। जो लोग इसमें शामिल थे, उनके खिलाफ मामला दर्ज करके जेल भेजा गया है। पूरे परिवार को सुरक्षा दी जाएगी। तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला?
भोपाल के जहांगीराबाद में रहने वाले शुभम गोस्वामी मुस्लिम लड़की इल्मा से प्यार करता था। पीड़ित युवक पर युवती ने रेप का केस लगाया था। शुभम गोस्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवती ने उसके सामने धर्म परिवर्तन के बदले रेप केस वापस लेने की शर्त रखी थी। पीड़ित युवक ने ये भी बताया कि जब वह जेल में था, तब लड़की और उसके परिवार वालों ने कहा कि यदि तुम मुस्लिम धर्म अपना लेते हो और लड़की से शादी कर लेते है तो हम केस वापस ले लेंगे। इसी के दबाव में आकर युवक ने मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट होने का फैसला किया। जब युवक मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट हो गया तो आरोपी उसकी शादी इल्मा से ना कराकर बल्कि दूसरी मुस्लिम लड़की से करने की बात करने लगे। जिसका विरोध युवक ने किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी थी।