jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

Harda News: मानवता शर्मसार एंबुलेंस नहीं मिली तो हाथ ठेले पर युवक ने अपनी मां को ले गया! सीएमएचओ बोले शव वाहन से भिजवाया! परिजन जल्दी कर रहे थे। ठेला उनके घर का था।

हरदा : जिले के खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल प्रबंधन की मनमानी और मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिसका एक विडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे एक युवक अपनी मां की मौत के बाद अस्पताल से शव हाथ ठेले पर लेकर जाने की तैयारियां कर रहा है। वही कुछ लोग विडिओ बनाकर तमाशबीन खड़े थे। जब युवक ने शव को हाथ ठेले पर रखा जा रहा था तब लोग मदद करने के बदले वीडियो बना रहे थे। किसी ने भी शव को ठेले पर रखने के लिए हाथ नहीं बढ़ाया और न ही कोई मदद की। वायरल वीडियो में ठेले पर मां के शव को ले जाते हुए देखा जा सकता है। ऐसी क्या मजबूरी रही कि मां की लाश को ठेले पर ले बेटे को ले जाना पड़ा। इधर सूत्रों की माने तो अस्पताल प्रबंधन की पूर्व में भी कई बार लापरवाही की शिकायते सामने आ चुकी।

- Install Android App -

मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मृतक के परिजन को एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध क्यों नहीं कराई। इतना ही नहीं शव को उठाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कोई भी कर्मचारी तैयार नहीं हुआ। यह विडिओ खिरकिया सामुदायिक केंद्र का है। बताया जाता है कि एंबुलेंस या शव वाहन की गुहार को डॉक्टरों ने भी अनसुना कर दिया। मजबूर और गमगीन बेटा जब ठेले पर मां के शव को ले जा रहे थे तो लोग वीडियो बना रहे थे।

इनका कहना है –

एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। ठेला उनके घर का ही था। वो ले जाने की जल्दी कर रहे थे। डॉक्टरों ने जब देखा तो शव वाहन बुलवाकर मृतक के शव को भिजवाया गया।

एच पी सिंह सीएमएचओ जिला अस्पताल हरदा।