हरदा : हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने को उनके क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम कनारदा एवम खारपा के किसानों द्वारा ज्ञापन सौंप कर नहर में पानी नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया गया एवं समस्या का शीघ्र समाधान किए जाने हेतु निवेदन किया। ज्ञापन में लेख किया गया है कि ग्राम कनारदा एवं खारपा के किसानों को पानी नहीं मिलने के कारण उनकी फसल सूख रही है यदि शीघ्र ही पानी नहीं मिलता है तो उक्त ग्राम के किसानों को बड़ी आर्थिक क्षति पहुंचेगी। जिस पर विधायक डॉ. दोगने द्वारा तत्काल हरदा कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर किसानों की समस्या से अवगत कराया गया। हरदा कलेक्टर द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि दो दिवस के अंदर जिले के समस्त किसानों की पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
Harda Mandi Bhav: आज 18/05/2024 का हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | Harda Mandi Rates Today
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)