jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: टिमरनी में जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न

हरदा : जन्म मृत्यु पंजीयन संशोधित अधिनियम 2023 व सी.आर.एस. रिवेम्पड पोर्टल के संबंध में शुक्रवार को जनपद पंचायत टिमरनी के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल के मास्टर ट्रेनर सांख्यिकी अन्वेषक श्री संजय सोनी ने संशोधित अधिनियम 2023 एवं रिवेम्पड पोर्टल के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होने पंजीकरण में आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया। प्रशिक्षण में जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय हरदा के सहायक सांख्यिकी अधिकारी सहित ग्राम पंचायतों के सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित थे। प्रभारी जिला योजना अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा ने बताया कि जन्म मृत्यु पंजीयन एवं सी.आर.एस. रिवेम्पड पोर्टल के संबंध में इसी प्रकार का प्रशिक्षण गुरूवार को जनपद पंचायत हरदा प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।

- Install Android App -

Harda News: कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर किसान को 4 लाख रू. की मदद स्वीकृत