– 18 अप्रैल को हुए विवाह सम्मेलन का प्रस्तुत करेंगे लेखा-जोखा
हरदा : बलाही समाज की निश्शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति हंडिया की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 19 मई को सुबह 11 बजे से नर्मदा तट पर स्थित बलाही समाज की धर्मशाला में होगी। जिसमें हंडिया में 18 अप्रैल को हुए बलाही समाज के निश्शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही समाज की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा बनाई जाएगी। समिति से जुड़े अधिवक्ता सुखराम बामने ने बताया कि नर्मदा तट पर हंडिया में विगत 18 अप्रैल को बलाही समाज का निश्शुल्क कन्या विवाह सम्मेलन कार्यक्रम सफलतापूर्व आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन समिति के अध्यक्ष कैलाश हिरे ने बताया कि निश्शुल्क विवाह सम्मेलन के लिए आर्थिक रूप से सक्षम समाज के दानदाताओं ने बढ-चढकर सहयोग राशि समिति को प्रदान की थी। बैठक में विवाह सम्मेलन के आय-व्यय का लेखा-जोखा समिति के कोषाध्यक्ष पेश करेंगे। समिति के अध्यक्ष हिरे, सचिव सुरेश साकले, कोषाध्यक्ष आत्माराम साठे ने समाज के लोगों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)