jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

Harda News: पॉलिटेक्निक कॉलेज की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न

हरदा : शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की जनभागीदारी समिति की बैठक शुक्रवार को कॉलेज के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. दोगने, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश वर्मा, श्री अशोक गुर्जर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री सुभाष पाटिल व अन्य सदस्यगण भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि महाविद्यालय परिसर के व्यवस्थित विकास के लिये कार्य योजना बनाई जाए। शासन स्तर से व जनभागीदारी निधि से पॉलिटेक्निक कॉलेज के विकास के लिये हर संभव राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में आवश्यक तैयारी के साथ न आने तथा जनभागीदारी समिति की पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत न करने पर महाविद्यालय के प्राचार्य के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने प्राचार्य को निर्देश दिये कि जनभागीदारी समिति की बैठक प्रत्येक त्रैमास में नियमित रूप से आयोजित की जाए। प्राचार्य ने बैठक में बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों के होस्टल में होमगार्ड विभाग का सामान रखा हुआ है, जिससे विद्यार्थी होस्टल के कक्षों का उपयोग नहीं कर पा रहे है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों के लिये कक्ष खाली कराने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिये कि किसी भी कर्मचारी को कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर से कम मजदूरी न दी जाए।

विद्यार्थियों द्वारा तैयार मॉडल्स की सराहना की, स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे सम्मानित –

- Install Android App -

पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में भ्रमण के दौरान वहां के विद्यार्थियों ने बहुत ही कम लागत में तैयार इलेक्ट्रिक बाइसिकल व स्कूटर का प्रदर्शन कलेक्टर श्री सिंह व विधायक डॉ. दोगने के समक्ष किया। प्राचार्य ने इस दौरान बताया कि लगभग 14-15 हजार रूपये की लागत से मेकेनिकल ब्रांच के विद्यार्थियों श्री हर्ष सोनी, शुभ पाराशर, प्रांजल गौर व रवि ने ये दो पहिया वाहन तैयार किये है। कलेक्टर श्री सिंह ने इन विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करने के लिये कहा।

पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में किया पौधरोपण –

विधायक डॉ. दोगने व कलेक्टर श्री सिंह ने सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश वर्मा व श्री अशोक गुर्जर के साथ कॉलेज परिसर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभी अधिकारी कर्मचारियों को ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत परिसर में और पौधे लगाकर उनके फोटो वायुदूत एप पर अपलोड करने के लिये कहा।