ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 25 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पाकिस्तानी सेना बलूच नागरिकों की हत्याएं कर रही है और उनके शवों को फेंक रही है- ताराचंद बलूच, बलूच स... मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का असर: खबर के बाद प्रशासन ने नोटिस जारी किए 4 कालोनाइजरों को नोटिस जारी किस... हरदा: खेत मालिक ने शराब के नशे में रखवाले मजदूर को स्कॉर्पियो वाहन से कुचलकर उतार दिया मौत के घाट, प... हरदा:  05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी MP Free Laptop Yojana 2025: 12वीं में 75% लाने वालों की बल्ले-बल्ले, सीधे खाते में आएंगे ₹25,000! Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम

Harda News : ’23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत’ सुबह पेट में हुआ दर्द अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित , परिजन और रिश्तेदार दोनो हैरान! आखिर ऐसा क्या हुआ

हरदा : खाते गांव निवासी एक युवती मेहमान बनकर अपनी बहन के ससुराल हरदा आई थी। लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी अचानक मौत होने के बाद परिजन और रिश्तेदार दोनो परेशान है।
मिली जानकारी के अनुसार सीहोर के लुनिया मोहल्ले में रहने वाली पूजा पति विकास कौशल गुरुवार को अपनी बहन के यहां होने वाले मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने पति के साथ भुन्नास आई थी। जहां से वह रात आठ बजे अपने मामा ससुर के घर हरदा आई और फिर उसके बाद देर रात अपने नाना ससुर रेवाराम लुनिया के घर अबगांव गई थी।

शुक्रवार सुबह 5 बजे पूजा ने पेट में दर्द की बात परिजनों को बताई जिसके कुछ देर बाद बेहोश हो गई। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम लेकर आए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतिका मूलतः खातेगांव तहसील के ग्राम सवासड़ी गांव की रहने वाली है। डॉक्टर्स के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लग गई।

- Install Android App -