jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

Harda News: कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम उत्पादन संबंधी प्रशिक्षण शुरु

हरदा : कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में भारतीय कृषि कौशल परिषद द्वारा प्रायोजित कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत मशरूम उत्पादक लघु इकाई पर केन्द्रित 30 दिवसीय प्रशिक्षण शुरु हुआ। यह प्रशिक्षण 30 जून 2024 तक चलेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि इस प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक जिला उद्योग श्री सचिन रोमड़े, सहायक संचालक कृषि श्री रामकृष्ण मंडलोई एवं भगवत सिंह तथा उद्यानिकी विभाग के महेंद्र लोवंशी उपस्थित हुए। अतिथियों ने मशरूम उत्पादन में उनके विभागों द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. भारती एवं कुमारी पुष्पा झारिया उपस्थित रही। प्रशिक्षण में भाग ले रहे 25 प्रशिक्षणार्थी को विभिन्न प्रकार के मशरूम जैसे बटन मशरूम, ओयस्टर मशरूम, मिल्की मशरूम आदि के उत्पादन एवं प्रसंस्कण में पारंगत किया जायेगा। साथ ही बाजार तैयार करने के तरीको के बारे में जानकारी दी।