हरदा : हरदा जिले के सरकारी स्कूलों में 5 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों में दांत साफ करने के लिये टूथ ब्रशिंग की आदत डालने के उद्देश्य से विशेष अभियान प्रारम्भ किया जाएगा। इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिये आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को दांतों व मुँह की सफाई के महत्व के बारे में समझाया जाए और उनमें नियमित टूथ पेस्ट करने की आदत विकसित की जाए। इसके लिये बच्चों को टूथ ब्रश व क्लोराइड युक्त टूथ पेस्ट वितरित किये जाए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलवंत पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, डीपीसी श्री जाटव, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को ओरल हेल्थ किट वितरित की जाएगी और स्कूल समय में मध्यान्ह भोजन के बाद टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश का उपयोग करने का अभ्यास कराया जाएगा ताकि उनमें टूथ ब्रशिंग की नियमित आदत विकसित हो सके। इससे बच्चों के बीच दंत क्षय और मसूड़ों की बिमारियों में कमी आएगी। उन्होने बताया कि जिले में कुल 530 प्राथमिक स्कूलों में 10 वर्ष तक की आयु के लगभग 26523 बच्चे अध्ययनरत है। उन्होने बताया कि शहरी क्षेत्र में दंत चिकित्सक डॉ. पियूष दोगने और निकिता माहेश्वरी इस अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 60 सामूदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बच्चों में टूथ ब्रशिंग की आदत की मॉनिटरिंग करेंगे।
ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा : मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज
2 जुलाई 2026 दिन गुरूवार पढे़ देश - विदेश की प्रमुख खबरें (INDIA-TOP-20) 🇮🇳
2 जुलाई 2026, गुरुवार की मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें MP-TOP20 📰
2जुलाई 202 को "हरदा हलचल" मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए आज की खास खबर
हरदा की खास खबर: 5 क्विंटल पैदावार पर, खरीदी सिर्फ 1 क्विंटल पर भड़क उठा किसान
आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे भाव | 2 जुलाई 2026, गुरुवार
MP मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार ☁️⛈️
Today NEWS MP : मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार आज मौसम कैसा रहेगामप्र का मौसम
सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बनी काल
हरदा: विकास नगर की मुख्य सड़क बनी दलदल कीचड़ भरी सड़क पर स्कूल जाते बच्चों के जूते-चप्पल हाथ में दि...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
