jhankar
ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा : मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज 2 जुलाई 2026 दिन गुरूवार पढे़ देश - विदेश की प्रमुख खबरें (INDIA-TOP-20) 🇮🇳 2 जुलाई 2026, गुरुवार की मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें MP-TOP20 📰 2जुलाई 202 को "हरदा हलचल" मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए आज की खास खबर  हरदा की खास खबर: 5 क्विंटल पैदावार पर, खरीदी सिर्फ 1 क्विंटल पर भड़क उठा किसान आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे भाव | 2 जुलाई 2026, गुरुवार MP मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार  ☁️⛈️ Today NEWS MP : मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार आज मौसम कैसा रहेगामप्र का मौसम सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बनी काल हरदा: विकास नगर की मुख्य सड़क बनी दलदल कीचड़ भरी सड़क पर स्कूल जाते बच्चों के जूते-चप्पल हाथ में दि...

Harda News: बिजली का लोड कम करने हेतु एनर्जी एफिशिएंट विद्युत उपकरणों का प्रयोग करें

हरदा : अत्यधिक गर्मी के कारण विद्युत की मांग विगत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 65 प्रतिशत बढ़ गई है। महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी श्री अनूप सक्सेना ने बताया कि इस कारण से विद्युत वितरण प्रणाली ओवर लोड चल रही है। विद्युत विभाग के लाइन कर्मचारी एवम इंजीनियर रात दिन काम कर रहे है तथा उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति देने का प्रयास कर रहे हैं। अत्यधिक टेंपरेचर में भी लोहे के पोल पर चढ़ कर लाइन ठीक कर रहे है। उन्होने जिले के विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि अपने घर के सभी विद्युत उपकरण एक साथ न चलाएँ। सबमर्सिबल पंप, वाशिंग मशीन, प्रेस इत्यादि उपकरण का प्रयोग सुबह 6 से 9 बजे के बीच करें। एसी की टेपेचर सेटिंग 24 डिग्री रखें तथा टाइमर को भी सेट करें। एनर्जी एफिशिएंट विद्युत उपकरणों का प्रयोग करें। विद्युत वायरिंग ठीक रखें एवं अर्थिग की जांच कर ठीक करा लें। मात्र सजावट या दिखावे के लिए बिजली की फिजूलखर्ची न करें। जब तक विद्युत प्रणाली ओवरलोड चल रही है तब तक यथासंभव परिवार के सदस्य घर में कम से कम कमरों का प्रयोग करें, जिससे चालू एसी की संख्या कम रहे। महाप्रबन्धक श्री सक्सेना ने सभी उपभोक्ताओं से अपने घरों का विद्युत लोड कम करने की अपील की है।