jhankar
ब्रेकिंग
संडे स्पेशल  : सावधान सावधान पुराना मोबाइल बेचा तो हो सकता है बड़ा नुकसान नर्मदापुरम एसपी दीपक शुक्ला रविवार को सिवनी मालवा थाने पहुंचे, थाने का किया निरीक्षण वर्तमान में देश का लोकतंत्र खतरे में है : आशुतोष कोठारी  इंदौर VIP इलाके में बड़ी चोरी  मुरम खनन में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 9.22 करोड़ का जुर्माना! पैकेज्ड पानी में बैक्टीरिया का दावा, एक बैच बाजार से हटाया गया - कंपनी ने जांच पर उठाए सवाल खुशी की यात्रा मातम में बदली - रामगढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा, 13 श्रद्धालुओं की मौत वन ग्राम से राजस्व ग्राम संपरिवर्तन हेतु लगाए गए कैंप का एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण 33% महिला आरक्षण को लेकर MP कांग्रेस अलर्ट - हर सीट से मांगे 5-5 महिला चेहरों के नाम, 2 दिसंबर को भो... भिलाड़िया कला में घर-घर जाकर हुआ लार्वा सर्वे,

Harda News: शराब पीने के पैसे नही देने पर होटल मालिक से की मारपीट, 05 व्यक्तियों पर विभिन्न धाराओं में सिटी कोतवाली थाने में मामला हुआ दर्ज

हरदा : थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड स्थित भीम गोर की राजपूत होटल में खाना खाने आए टंकी मोहल्ला के कुचबंदिया समाज के चार-पांच लोगों द्वारा शराब पीने के लिए अड़ीबाजी कर रुपए मांगे गये । होटल मालिक द्वारा रुपए नहीं देने से पाँचो लोग द्वारा गाली गलौज की गई, जिसका विरोध करने पर उनके द्वारा मारपीट की जाने लगी उनमें से एक ने रोटी सेकने की राड से मारपीट तथा अन्य ने पत्थर से मारपीट की भीम सिंह के पुत्र जय सिंह गौर द्वारा बीच बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी देते हुये कहने लगे हम कुचबंदिया है । ओर गाली गलौज करते हुये वहाँ से भाग गये ।

थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा बताया गया की मामले में जयसिंह गौर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपियों 1. नंदू कुचबंदिया का लड़का निवासी इमली पुरा 2.गोविंदा पिता कन्नी कुचबंदिया निवासी टंकी मोहल्ला 3.राजा पिता राजेश कुचबंदिया निवासी टंकी मोहल्ला 4.अभिषेक कुचबंदिया 5.सूरज कुचबंदिया के विरूद्ध धारा 294, 323, 327, 506, 147,148,149 आईपीसी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है , शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्यवाही की जावेगी ।

- Install Android App -

Harda News: जिला जनसुनवाई पहुंचा पीड़ित युवक जिलाधीश से लगाई गुहार, बोला परिवार के लोगो को बंदूक से मारने की दबंग दे रहे धमकी!