jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

नर्मदापुरम/हरदा : बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिये सभी आवश्यक तैयारी करें कमिश्नर श्री शर्मा ने वीडियो कान्फ्रेंस में दिये निर्देश

हरदा / भोपाल एवं नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री पवन शर्मा ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से दोनों संभागों के सभी कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर निर्देश दिये कि वर्षा ऋतु में आने वाली संभावित बाढ़ और अन्य तरह की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिये सभी आवश्यक उपाय करें तथा विस्तृत कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। कलेक्ट्रेट हरदा के वी.सी. रूम में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के अलावा अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कमिश्नर श्री शर्मा को जिले में बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिये की गई तैयारियों के बारे में बताया।

- Install Android App -

कमिश्नर श्री शर्मा ने बैठक में सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि अपने-अपने जिलों में नागरिकों व गोताखोरों की सूची एवं उनके फोन नम्बर चिन्हित कर लें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल बुलाया जा सके। उन्होने संभाग के सभी जिलों के कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बांधों के गेट खोलने व बंद करने की रिहर्सल भी करें। उन्होने कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि होमगार्ड के पास बाढ़ से निपटने हेतु उपलब्ध सामग्री को चैक कर लें। उन्होने निचले रपटों के दोनों ओर अस्थाई बेरियर लगाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये ताकि रपटे के उपर जब पानी बहने लगे तो रास्ता बंद किया जा सके। कमिश्नर श्री शर्मा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में नाव संचालकों की बैठक लेकर उन्हें वर्षा के मौसम में सीमित मात्रा में सवारी बैठाने के लिये पाबन्द करें ताकि ओवर लोडिंग के कारण नाव पलटने जैसी घटना न हो। उन्होने पहुँचविहीन क्षेत्रों में दवा एवं खाद्य सामग्री के अतिरिक्त भण्डारण के संबंध में कलेक्टर्स को निर्देश दिये।