jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण

जलमग्न होने की स्थिति में आवागमन नहीं होने देने के निर्देश

हरदा : मानसून को देखते हुए कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को जिले के वन क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रमुख पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने पुलिया एवं ब्रिज की स्थिति देखी और आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान हरदा की बंगाली कॉलोनी में रन्हाई रोड़ की पुलिया,

- Install Android App -

सोहागपुर में सोहागपुर-मनियाखेड़ी की पुलिया, दूधकच्छ में रहटगांव रोड़ की पुलिया, रहटगांव में नजरपुरा-रहटगांव ब्रिज, ग्राम बड़वानी में गांव की पुलिया तथा ग्राम सोडलपुर में हंसावती नदी की पुलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने वर्षा के मौसम को ध्यान रखते हुए सभी पुल पुलियाओं पर सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर ने कहा कि पुल पुलियाएं जलमग्न होने की दशा में पुल से यात्रियों एवं वाहनों का आवागमन न होने दिया जाए। उन्होने जलमग्न होने वाली पुल पुलियाओं पर बेरिकेड व आवश्यक सूचना पटल लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

पुलिया जलमग्न होने की स्थिति में आवागमन रोकने के लिये कर्मचारी तैनात करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। इस दौरान एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू सहित पुल निर्माण से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।