jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

हरदा : आर.टी.ई. के तहत प्रायवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिये तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है। जिला शिक्षा केन्द्र के सहायक परियोजना समन्वयक श्री आनन्द अग्रवाल ने बताया कि द्वितीय चरण में प्रवेश के बाद प्रायवेट स्कूलों में जो सीटें रिक्त रह गयी हैं, उन सीटों पर तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा।

इन रिक्त सीटों को आर.टी.ई. पोर्टल पर प्रदर्शित किया गया है। उन्होने बताया कि प्रवेश हेतु नवीन आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएँगे तथा पुनः सत्यापन की प्रक्रिया भी नहीं होगी।

- Install Android App -

वे आवेदक जिन्हें प्रथम एवं द्वितीय चरण में सीटों का आवंटन नहीं हुआ है वे तृतीय चरण में अपने पसन्द के रिक्त सीटों वाले विद्यालय को अपडेट कर सकेंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि तृतीय चरण में जिले में कुल शेष 41 सीटों पर प्रवेश होना है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया में 3 से 8 जुलाई तक आवेदकों द्वारा विद्यालयों की च्वाइस अपडेट की जाएगी तथा 10 जुलाई को तृतीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी जारी होगी। विद्यालय आवंटन उपरान्त 11 से 20 जुलाई तक संबंधित विद्यालय में प्रवेश लेना होगा।