jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

हरदा : ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला प्रशासन हरदा द्वारा “सांझ चौपाल” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 9 जुलाई गुरूवार को सिराली तहसील के ग्राम मकड़ाई में सांझ चौपाल आयोजित होगी। इसमें मकड़ाई, गोमगांव, पीपल्या खुदिया (जूनापानी मकड़ाई), आमाखाल, जामूखो, पटाल्दा, रहटकला, खुदिया व सांवरी सहित आसपास के ग्रामों के नागरिक शामिल होंगे। यह चौपाल सायंकाल 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित की जाएगी।

- Install Android App -

प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में सभी विभागीय मैदानी अमले को संयुक्त रूप से भ्रमण कर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सांझ चौपाल के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का विधिवत पंजीयन कर समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा। संबंधित विभागों को यह भी निर्देशित किया गया है कि पूर्व से लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनकी अद्यतन स्थिति चौपाल में प्रस्तुत करें।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने हेतु विकासात्मक प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल सके। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर शिकायत पंजी संधारित करने एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया गया है। सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।