jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश

हरदा : जिला पंचायत कार्यालय हरदा के सभाकक्ष में मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉफ की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए मिशन के सभी घटकों की विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा की। जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जोसेफ ने मिशन कर्मचारी एवं बैंक सखियों से लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त प्रगति पर चर्चा की।

- Install Android App -

समीक्षा के दौरान उन्होने स्व-सहायता समूह बैंक लिंकेज, स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठन के गठन एवं सशक्तिकरण की प्रगति, लोकोष ट्रांजेक्शन पार्ट इंट्री, डिजिटल लेन-देन की ऑनलाइन फीडिंग, आजीविका रजिस्टर इंट्री की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

उन्होने निर्देशित किया कि राज्य कार्यालय से प्राप्त सभी कंपोनेंट्स के लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत प्रगति समय-सीमा में अर्जित करें। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।