jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

हरदा : महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम संभाग की संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी ने विकासखंड टिमरनी के सक्षम आंगनबाडी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरक्षण के दौरान केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति, पूरक पोषण आहार वितरण, प्री स्कूल गतिविधियों, स्वच्छता, रिकॉर्ड संधारण तथा पोषण ट्रैकर में प्रविष्टियों का अवलोकन किया गया।

- Install Android App -

संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमती त्रिपाठी ने बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के शासन के निर्देशानुसार सभी सेवाओ का गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों की व्यवस्थाओं पर पाई गई कमियों को पूर्ण कर नियमित समय पर पोषण आहार वितरण तथा अभिलेखों के संधारण पर विशेष बल दिया जाए जिससे हितग्राहियों को बेहतर सेवायें मिल सके।