हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कृषि, सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, वेयरहाउस कार्पोरेशन, सहकारी बैंक, मार्कफेड व नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर मूंग उपार्जन के लिये की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। इस बैठक में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से सभी एसडीएम और तहसीलदार भी शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र के वेयरहाउसों का निरीक्षण कर सत्यापन करें। उन्होने कहा कि मूंग के भण्डारण के लिये वेयरहाउसों के चयन के मामले में शासन द्वारा निर्धारित मानदण्डों का पालन किया जाए। उन्होने राजस्व अधिकारियों के माध्यम से मूंग के रकबे का सत्यापन कराने के निर्देश भी बैठक में दिये।
Harda News: ‘अजनाल नदी’ फुलड़ी में कलेक्टर, सीईओ व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया श्रमदान

